Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

Delhi: जंतर-मंतर पर एक व्यक्ति ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच जारी

Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने ये जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची जहां उन्हें एक व्यक्ति मृत मिला जिसके शरीर में गोली लगी थी।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "शव की शिनाख्त अभी बाकी है। मौके पर पुलिस कर्मी मौजूद हैं और घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है।" कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति ने किन परिस्थितियों में खुद को गोली मारी, उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जानकारी की प्रतीक्षा है।