Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

UP: मुजफ्फरनगर में अवैध हथियार बरामद, चार गिरफ्तार

Muzaffarnagar: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में पुलिस ने अवैध हथियारों की बड़ी खेप जब्त की।

मुजफ्फरनगर के एसपी आदित्य बंसल ने कहा, "सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कल रात बुढ़ाना के एक पुराने घर के अंदर चल रही एक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। अवैध यूनिट से कुल 160 यूनिट हथियार और विस्फोटक जब्त किए गए हैं और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों पर पहले भी आरोप हैं।"

गिरफ्तार किए गए आरोपित बुढ़ाना थाने की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हैं। एसपी ने चुनाव में इन हथियारों के इस्तेमाल को लेकर कहा, "जब्त किए गए हथियारों का इस्तेमाल चुनाव के दौरान किया जा सकता था और इससे गंभीर खतरा हो सकता था।"