Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

दिल्ली ब्लास्ट पर हाई लेवल मीटिंग खत्म, अमित शाह ने की अध्यक्षता

Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लाल किले के पास हुए विस्फोट की घटना के मद्देनजर मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी एवं देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस विस्फोट में 12 लोग मारे गए हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आसूचना ब्यूरो (आईबी) के निदेशक तपन डेका, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते शामिल हुए।

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात डिजिटल माध्यम से इस बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान शीर्ष अधिकारियों ने विस्फोट के बाद की स्थिति पर विस्तृत जानकारियां दीं। गृह मंत्री ने कहा है कि शीर्ष जांच एजेंसियां विस्फोट की गहनता से जांच कर रही हैं और हर पहलू को ध्यान में रखा जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही एक कार में विस्फोट हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और कई वाहन जलकर नष्ट हो गए।