Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

नोएडा में फर्जी वीजा रैकेट का पर्दाफाश, विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

Noida: नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े फर्जी वीजा गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कई अहम दस्तावेज और नकदी बरामद की है। आरोपी लोगों को फिनलैंड, पोलैंड और रूस जैसे देशों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूलता था।

पुलिस के मुताबिक 7 मार्च 2026 को एक पीड़ित ने शिकायत दी थी कि गौर सिटी मॉल में “स्काई वीजा वेंचर” नाम से ऑफिस चलाने वाले सक्षम शर्मा उर्फ बिट्टू शर्मा और उसका साथी राजीव शर्मा उर्फ सुरेन्द्र लोगों को वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर पासपोर्ट और पैसे ले लेते थे। बाद में ये आरोपी फर्जी वीजा तैयार कर उसकी फोटो व्हाट्सएप के जरिए भेज देते थे।

मामले की जांच के बाद पुलिस ने 8 मार्च को लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी सक्षम शर्मा उर्फ बिट्टू (निवासी करनाल, हरियाणा) को एटीएस रोड स्थित साई नर्सरी के सामने से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 8 पासपोर्ट, 24 फर्जी वीजा की फोटो कॉपी, 90 विजिटिंग कार्ड, 37 लेटर पैड, 6 खाली वीजा लिफाफे, 2 कूट मोहर, 3 मोबाइल फोन और 47 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लोगों से 80 हजार से 1 लाख रुपये तक लेकर विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का वादा करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी मेरठ और हरियाणा के पानीपत में इसी तरह के मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी राजीव शर्मा की तलाश में जुटी है।