Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा गैंग शार्प शूटर से मुठभेड़, पुलिस ने दबोचा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और मथुरा पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के शूटर को पुलिस ने पकड़ा है। यह दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में नादिर शाह की हत्या का मुख्य शूटर है। इसकी पहचान योगेश उर्फ राजू के रूप में हुई है। इसके पैर में गोली लगी है। 

दोनों तरफ से पांच राउंड फायरिंग हुई। इसके पास से एक .32 बोर की पिस्तौल सात कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। ये वारदात के बाद से लगातार ठिकाने बदल रहा था। स्पेशल सेल ने लगातार इसका पीछा करके पकड़ने में कामयाबी पाई है।