Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

UP News: वाराणसी में गंगा घाट पर इफ्तार पार्टी कर नदी में फेंकी हड्डियां, 14 लोग गिरफ्तार

UP News: वाराणसी पुलिस आयुक्तालय के कोतवाली क्षेत्र में गंगा में नाव पर इफ्तार करने और कथित रूप से बिरयानी खाने का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी।

कोतवाली के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें गंगा में नाव पर बैठकर कुछ लोग इफ्तार पार्टी करते दिखे। उन्होंने बताया कि वीडियो में ये प्रतीत हो रहा है कि पार्टी में चिकन बिरयानी का सेवन किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। एसीपी ने बताया कि मामले में कार्रवाई के लिए एक टीम बनाई गई और इसके बाद इफ्तार पार्टी में कथित तौर पर शामिल 14 लोगों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में कानून के हिसाब से कार्रवाई की जा रही है।