Breaking News

भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |   लखनऊ अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए     |   भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर SDPO राजेश वर्मा को हटाया गया     |   मुंद्रा पोर्ट 3000 किलो ड्रग्स केस: ED ने हरप्रीत तलवार के पांच ठिकानों पर छापे मारे     |  

भारत हमेशा शांति के पक्ष में, मानवता को सर्वोपरि रखता है : मोदी ने जेलेंस्की से कहा

एवियॉन (फ्रांस), 17 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बैठक के बाद कहा कि भारत “हमेशा” शांति के पक्ष में रहेगा और मानवता के मूल्यों को सर्वोपरि रखेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांसीसी शहर एवियॉन में जी7 शिखर सम्मेलन के इतर राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “एवियॉन में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। हाल के दिनों में भारत और यूक्रेन के बीच व्यापक स्तर पर बातचीत हुई है। यह हमारे सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है।”

उन्होंने कहा, “आज हमारी बातचीत हमारे सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करने को लेकर थी। हम दोनों इस बात पर सहमत हैं कि व्यापारिक संबंधों को युद्ध-पूर्व के समय की तरह बहाल करने की आवश्यकता है। साथ ही इस बात को दोहराया कि भारत हमेशा शांति के पक्ष में रहेगा और मानवता के मूल्यों को सर्वोपरि रखेगा।”

भारत लगातार संवाद और कूटनीति के माध्यम से रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने की वकालत करता रहा है।

बैठक के बाद ज़ेलेंस्की ने कहा कि भारत और यूक्रेन के बीच “सहयोग की बहुत संभावनाएं” हैं और वे पहले से ही संयुक्त परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।

भाषा प्रचेता प्रशांत

प्रशांत