Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप के 'गोल्डन डोम' प्रोजेक्ट का पहला लाइव-इंटरसेप्ट टेस्ट सफल     |   भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |   लखनऊ अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए     |   भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर SDPO राजेश वर्मा को हटाया गया     |  

राहुल गांधी ने शिवानंद चौरसिया के भाई से मोबाइल से बात कर गहरी संवेदना व्यक्त की

देवरिया (उप्र), 17 जून (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ओमान में अमेरिकी हमले में मारे गए देवरिया निवासी शिवानंद चौरसिया के भाई रामप्रवेश चौरसिया से बुधवार को मोबाइल फोन पर बात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

स्थानीय कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, राहुल गांधी ने शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

बातचीत के दौरान, राहुल गांधी ने कहा कि इस दुखद घटना से पूरे देश को पीड़ा हुई है और कांग्रेस पार्टी शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

युवा कांग्रेस के नेता प्रियेश पांडेय के मोबाइल फोन पर बातचीत में राहुल गांधी ने दिवंगत शिवानंद चौरसिया को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश उनके योगदान और बलिदान को हमेशा याद रखेगा। इसके पहले कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मृतक के पैतृक गांव सुरौली पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।

इस दौरान परिवारजनों में शिवानंद चौरसिया को शहीद का दर्जा दिए जाने, परिजन को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता एवं परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की।

भाषा सं राजेंद्र सुरभि

सुरभि