Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

झारखंड के चतरा में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

चतरा, सात जून (भाषा) झारखंड के चतरा जिले में एक जांच चौकी के पास पुलिस बैरिकेड से मोटरसाइकिल टकराने से दो लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार को बागरा-रांची मुख्य मार्ग पर जब्बा जांच चौकी के पास हुई। मृतकों की पहचान गणेश भुइयां (18) और बसंत भुइयां (20) के रूप में हुई है। दोनों दुंदुआ गांव के निवासी थे।

सिमरिया थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि दोनों लोग बाजार से घर लौट रहे थे और तेज गति के कारण यह हादसा हुआ।

उन्होंने कहा कि दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।

सिंह ने कहा, ‘‘दोनों को तत्काल सिमरिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भिजवा दिया गया है।’’

भाषा वैभव नेत्रपाल

नेत्रपाल