Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

बेंगलुरु में दो BMTC बसों की टक्कर, कई यात्री घायल, एक ड्राइवर की हालत गंभीर

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शनिवार सुबह केआर सर्किल (KR Circle) के पास दो बीएमटीसी (BMTC) बसों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, एक बीएमटीसी बस ने पीछे से दूसरी बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं।

घायलों को तुरंत सेंट मार्था अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में एक बस चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।