Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

2027 में शुरू होगा बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन, मुंबई-अहमदाबाद परियोजना का 80% काम पूरा

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का पहला हिस्सा 2027 में शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है और बाकी काम तेजी से चल रहा है। गुजरात में रेल मंत्री ने कहा कि सबसे पहले सूरत से बिलीमोरा के बीच बुलेट ट्रेन चलेगी। इसके बाद वापी-सूरत, वापी-अहमदाबाद, अहमदाबाद-ठाणे और आखिर में अहमदाबाद-मुंबई तक बुलेट ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने इसे भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। रेल मंत्री ने कहा कि भारत लंबे समय से सेमीकंडक्टर उद्योग को मजबूत बनाने की कोशिश कर रहा था और अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह सपना पूरा हो रहा है।

रेल मंत्री ने बताया कि अहमदाबाद में लोगों की सुविधा के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं।

  • ओमनगर में अंडरपास का निर्माण नवरात्रि से पहले पूरा किया जाएगा।

  • असरवा रेलवे स्टेशन का नया विकास किया जाएगा और वहां बड़ा टर्मिनल बनाया जाएगा।

  • अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर सरनपुर की तरफ से दूसरा प्रवेश द्वार बनाया जाएगा।

  • शहर में ट्रैफिक कम करने के लिए शाहपुर फ्लाईओवर पर भी काम होगा।

  • साबरमती से रेलवे स्टेशन तक सड़क को बेहतर बनाया जाएगा, ताकि यात्रियों को आने-जाने में आसानी हो।

रेल मंत्री ने कहा कि सरकार देश में आधुनिक रेलवे और बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए तेजी से काम कर रही है।