Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

भारत के दूसरे दिन लंच तक छह विकेट पर 475 रन

मुल्लांपुर, सात जून (भाषा) भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन रविवार को यहां लंच तक छह विकेट पर 475 रन बनाए।

लंच के समय वाशिंगटन सुंदर 14 और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे मानव सुथार नौ रन पर खेल रहे थे।

भारत की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 126 और ऋषभ पंत ने 81 रन बनाए। ध्रुव जुरेल (19) दूसरे दिन के पहले सत्र में आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज थे। मैच के पहले दिन केएल राहुल ने 100 और साईं सुदर्शन ने 81 रन बनाए थे।

अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद सलीम सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने अब तक 109 रन देकर चार विकेट लिए हैं।

भाषा

पंत

पंत

पंत