Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

दिल्ली में रजोकरी फ्लाईओवर पर तिपहिया वाहन पलटने से एक महिला की मौत, छह अन्य घायल

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में रजोकरी फ्लाईओवर में रविवार को एक तिपहिया वाहन के पलट जाने से 47 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत छह अन्य लोग घायल हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना सुबह 4:35 बजे महिपालपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई।

अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद डीएफएस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि, बचावकर्मियों के वहां पहुंचने से पहले ही पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) के कर्मी घायलों को सफदरजंग अस्पताल और एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचा चुके थे।

मृतक महिला की पहचान कृपा देवी (47) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान वंश (8), सावित्री देवी (60), नैना (34), राहुल (37), नक्श (14) और ईशान (2) के रूप में हुई है।

फिलहाल घायलों की स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।

भाषा गोला वैभव

वैभव