Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज तथा बिजली चमकने का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली का रात का तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक और पिछले दिन की तुलना में 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 55 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 179 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा सुरभि वैभव

वैभव