Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

अनियंत्रित बाइक से गिरने से एक व्यक्ति की मौत

नोएडा, सात जून (भाषा) थाना बिसरख क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाले 46 वर्षीय व्यक्ति की मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई, जिससे उनका सिर दीवार में जा टकराया और उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अरिहंत अंबर सोसाइटी के निवासी विकास चावला शनिवार देर रात अपनी मोटरसाइकिल से सोसाइटी से बाहर निकल रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उनका सिर दीवार में जा टकराया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि चावला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगर मृतक के परिजन कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस मामले की जांच करेगी।

वहीं सोसायटी के कुछ निवासियों का आरोप है कि चावला जब बाइक से जा रहे थे, तभी एक फ्लैट के छज्जे का प्लास्टर टूटकर उनके ऊपर गिर गया और वह चोटिल हो गए, वहीं उनकी बाइक भी अनियंत्रित होकर गिर गई।

भाषा सं. वैभव

वैभव