Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति गोमेज प्रशांति निलयम आईं

पुट्टपर्थी (आंध्र प्रदेश), सात जून (भाषा) वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिग्ज गोमेज यहां श्री सत्य साईं जिले में स्थित प्रशांति निलयम आईं और श्री सत्य साईं बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

गोमेज श्री सत्य साई हवाई अड्डे पर पहुंचीं, जहां श्री सत्य साई सेंट्रल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी आरजे रत्नाकर, ट्रस्ट सदस्य मनोहर शेट्टी और अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

शनिवार देर रात श्री सत्य साईं सेंट्रल ट्रस्ट की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘गोमेज प्रशांति निलयम आईं और उन्होंने श्री सत्य साईं बाबा की पूजा-अर्चना की।’’

बाद में वह साईं कुलवंत हॉल गईं और वहां भी पूजा-अर्चना की।

ट्रस्ट के अनुसार, गोमेज पहले भी कई बार प्रशांति निलयम आ चुकी हैं और उन्होंने श्री सत्य साई बाबा के प्रेम, शांति और निस्वार्थ सेवा के संदेश के प्रति आस्था जताई है।

भाषा शोभना वैभव

वैभव