Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

नवी मुंबई में आवासीय इमारत में आग लगी, चार लोग घायल

ठाणे, सात जून (भाषा) महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक आवासीय इमारत में आग लगने से चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नवी मुंबई नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ प्रमुख सचिन कदम ने बताया कि यह आग शनिवार शाम को घंसोली क्षेत्र के सेक्टर 21 में स्थित कुबेर अपार्टमेंट में लगी।

उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को शनिवार रात 8.51 बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद ऐरोली, कोपरखैरान, वाशी और अन्य क्षेत्रों से कई दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और बाद में आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि 10 लोगों को परिसर से सुरक्षित निकाल लिया गया, वहीं, एक नाबालिग और तीन अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

उन्होंने बताया कि घायलों में से तीन को कोपरखैरान स्थित बेसिल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा शोभना वैभव

वैभव