Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

जयपुर में इबोला संदिग्ध युवती की जांच रिपोर्ट निगेटिव, अस्पताल से मिली राहत

जयपुर, छह जून (भाषा) इबोला वायरस संक्रमण जैसे लक्षणों के साथ जयपुर के अस्पताल में भर्ती युगांडा की एक युवती की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अधिकारियों ने शनिवार रात यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, 19 वर्षीय युगांडा की युवती की जांच रिपोर्ट पुणे स्थित प्रयोगशाला से प्राप्त हुई है, जिसमें इबोला वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है कि यह युवती शुक्रवार को शारजाह से जयपुर पहुंची थी। हवाई अड्डे पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम द्वारा जांच के दौरान उसमें इबोला जैसे लक्षण पाए जाने पर उसे संदिग्ध मामला मानते हुए राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसके बाद उसे विशेष देखभाल इकाई में आइसोलेशन में रखा गया था।

भाषा

पृथ्वी रवि कांत