Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

राजौरी में आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान खाई में गिरने से सेना के अधिकारी की मौत

जम्मू, छह जून (भाषा) जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार शाम आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान पहाड़ी इलाके में पैर फिसलने के कारण गहरी खाई में गिरने से सेना के एक अधिकारी की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

लेफ्टिनेंट पद पर तैनात यह अधिकारी ‘शेरुवाली ऑपरेशन’ में शामिल सुरक्षा बलों का हिस्सा थे। इस अभियान का आज 15वां दिन है।

‘ऑपरेशन शेरुवाली’ पाकिस्तानी आतंकवादियों का पता लगाने के लिए दोरीमल और गंभीर मुगलान इलाके में चलाया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि राजौरी जिले के जंगलों में दो से तीन आतंकवादी छिपे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि तलाश अभियान के दौरान लेफ्टिनेंट का पैर कथित तौर पर फिसल गया और वह दोरीमल इलाके में करीब 30 मीटर गहरी खाई में गिर गए। उन्होंने बताया कि अधिकारी ने बाद में चोटों के कारण दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि अधिकारी का शव बरामद कर लिया गया है।

भाषा सिम्मी संतोष

संतोष