Breaking News

चंपत राय ने लापरवाही की, मैं इस्तीफा नहीं दूंगा: राम मंदिर कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी     |   यूक्रेन का दावा- हमारे ड्रोन्स ने अजोव सागर में रूस के 11 और जहाजों को निशाना बनाया     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   चारा घोटाला केस में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने से इनकार     |   बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT ने दान की गिनती वाली जगह का निरीक्षण किया     |  

माउंट एवरेस्ट पर एक सप्ताह से लापता शेरपा गाइड जीवित मिला

काठमांडू, चार जून (एपी) विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर ‘माउंट एवरेस्ट’ पर एक सप्ताह से लापता एक शेरपा गाइड बृहस्पतिवार को जीवित पाया गया और उसे हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया जा रहा है। बचावकर्मियों ने यह जानकारी दी।

दावा शेरपा (52) को आखिरी बार 29 मई के आसपास पहाड़ से उतरते हुए देखा गया था, लेकिन वह आधार शिविर तक नहीं पहुंच पाए, जबकि उनका साथी पहुंच गया था।

पर्वतारोहण का सत्र समाप्त होने और मार्ग के बंद होने के बाद, ये दोनों पर्वतारोही पहाड़ पर बचे आखिरी पर्वतारोहियों में से थे।

खोज अभियान का समन्वय कर रहे ‘8के एक्सपेडिशन्स’ के पेम्बा शेरपा ने बताया कि दावा बृहस्पतिवार सुबह सफाई दल को उस समय नजर आए जब वह आधार शिविर के ठीक ऊपर ‘खुंबू आइसफॉल’ के आसपास बर्फीले ढलानों पर रेंग रहे थे।

उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और भोजन एवं पानी दिया गया, तथा अब एक हेलीकॉप्टर ने उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।

भाषा

नेत्रपाल पवनेश

पवनेश