Breaking News

चंपत राय ने लापरवाही की, मैं इस्तीफा नहीं दूंगा: राम मंदिर कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी     |   यूक्रेन का दावा- हमारे ड्रोन्स ने अजोव सागर में रूस के 11 और जहाजों को निशाना बनाया     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   चारा घोटाला केस में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने से इनकार     |   बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT ने दान की गिनती वाली जगह का निरीक्षण किया     |  

'Tumbbad 2' में सोहम शाह के साथ नजर आएंगी Alia Bhatt, मेकर्स ने किया आधिकारिक ऐलान

कई दिनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों के बाद आखिरकार 'तुम्बाड 2' के मेकर्स ने बड़ा ऐलान कर दिया है। फिल्म में आलिया भट्ट अभिनेता सोहम शाह के साथ अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसके साथ ही आलिया पहली बार किसी फुल-लेंथ हॉरर फिल्म का हिस्सा बनेंगी। सोहम शाह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया भट्ट का स्वागत करते हुए लिखा, "A new chapter unfolds. Welcome to #Tumbbad2, @aliaabhatt." इस घोषणा के बाद फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह और बढ़ गया है।

मेकर्स के अनुसार, आलिया भट्ट फिल्म में सिर्फ कैमियो नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगी। हाल ही में मेकर्स ने घोषणा की थी कि 'तुम्बाड 2' 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म का मोशन पोस्टर और कई टीजर जारी किए गए थे, जिनसे फ्रेंचाइजी की वापसी के संकेत मिले थे।

पोस्टर शेयर करते हुए सोहम शाह ने लिखा, "A sinful past, an ominous future. The hunger rises, the legacy of greed continues." सोहम शाह ने कहा कि 'तुम्बाड' उनके दिल के बेहद करीब है और सीक्वल में इस दुनिया को पहले से कहीं ज्यादा गहराई और विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिल्म में मूल कहानी और माहौल को बरकरार रखते हुए नए पहलुओं को जोड़ा गया है, जिससे दर्शकों को एक नया अनुभव मिलेगा।

पेन स्टूडियोज के जयंतीलाल गडा ने कहा कि 'तुम्बाड 2' पहले भाग से बड़े स्तर पर बनाई जा रही है, लेकिन इसकी कहानी और प्रस्तुति उसी शैली में होगी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं, फिल्म के निर्देशक आदेश प्रसाद ने बताया कि टीम ने मूल फिल्म की आत्मा को बनाए रखते हुए कहानी और विजुअल्स को और ज्यादा प्रभावशाली बनाने पर काम किया है। 'तुम्बाड 2' का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण सोहम शाह फिल्म्स ने पेन स्टूडियोज के साथ मिलकर किया है, जबकि इसका वितरण पेन मरुधर करेगा।