Breaking News

चंपत राय ने लापरवाही की, मैं इस्तीफा नहीं दूंगा: राम मंदिर कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी     |   यूक्रेन का दावा- हमारे ड्रोन्स ने अजोव सागर में रूस के 11 और जहाजों को निशाना बनाया     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   चारा घोटाला केस में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने से इनकार     |   बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT ने दान की गिनती वाली जगह का निरीक्षण किया     |  

नितिन नबीन के आवास पर बांकीपुर उपचुनाव को लेकर BJP की बड़ी बैठक, बूथ सशक्तिकरण पर जोर

पटना की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पटना स्थित आवास पर मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, उपप्रमुखों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान जनसंपर्क अभियान, बूथ सशक्तिकरण और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनावी अभियान में जुटने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और मतदाताओं के बीच पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने और एनडीए प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का लक्ष्य लेकर काम करने को कहा।

इस बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल, पटना महानगर जिला अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक संजीव चौरसिया, रत्नेश कुशवाहा, संजय कुमार गुप्ता, जीवेश मिश्रा, कृष्ण कुमार मंटू और मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।