Breaking News

चंपत राय ने लापरवाही की, मैं इस्तीफा नहीं दूंगा: राम मंदिर कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी     |   यूक्रेन का दावा- हमारे ड्रोन्स ने अजोव सागर में रूस के 11 और जहाजों को निशाना बनाया     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   चारा घोटाला केस में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने से इनकार     |   बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT ने दान की गिनती वाली जगह का निरीक्षण किया     |  

टाटा स्टील के ब्रिटेन स्थित संयंत्र में लगी आग

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) टाटा स्टील के ब्रिटेन स्थित संयंत्र में बुधवार को आग लग गई। कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

यह संयंत्र फिलहाल कम-कार्बन (लो-कार्बन) इस्पात उत्पादन प्रक्रिया में बदलाव के दौर से गुजर रहा है।

‘टाटा स्टील यूके’ ने कहा, ‘‘सभी कर्मियों को सुरक्षित रूप से संयंत्र से निकाल लिया गया।’’

कंपनी ने बताया कि ‘मिड एंड वेस्ट वेल्स फायर सर्विस’ बुधवार रात करीब आठ बजे (स्थानीय समयानुसार) पोर्ट टैलबोट स्थित घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए पहुंची।

उसने बताया कि आपातकालीन सेवाएं स्थानीय टीमों के साथ मिलकर आग को पूरी तरह बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

कंपनी ने कहा कि अद्यतन सूचना मिलने पर जानकारी साझा की जाएगी।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश