Breaking News

चंपत राय ने लापरवाही की, मैं इस्तीफा नहीं दूंगा: राम मंदिर कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी     |   यूक्रेन का दावा- हमारे ड्रोन्स ने अजोव सागर में रूस के 11 और जहाजों को निशाना बनाया     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   चारा घोटाला केस में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने से इनकार     |   बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT ने दान की गिनती वाली जगह का निरीक्षण किया     |  

मैक्स अस्पताल में भर्ती अग्निकांड के 15 मरीजों में से 13 विदेशी

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ने बृहस्पतिवार को बताया कि हौज रानी इलाके के एक होटल में लगी आग में घायल हुए 15 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं तथा इनमें 13 विदेशी नागरिक हैं।

अस्पताल ने एक बयान में कहा कि छह मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और सभी की हालत स्थिर है तथा उनमें सुधार के लक्षण दिख रहे हैं।

अस्पताल ने कहा कि नौ मरीज गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) और वार्डों में भर्ती हैं तथा सभी भर्ती मरीजों की समग्र स्थिति स्थिर बनी हुई है।

बयान के अनुसार, एक मरीज को आज छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, अस्पताल ने कहा कि मरीजों में चोटों की प्रकृति और गंभीरता अलग-अलग है।

अस्पताल ने बताया कि भर्ती सभी मरीजों को व्यापक उपचार दिया जा रहा है और उनकी नियमित निगरानी की जा रही है।

हौज रानी इलाके में स्थित ‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ होटल में बुधवार को भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें कई विदेशी नागरिक शामिल हैं।

भाषा नोमान

नोमान माधव

माधव