Breaking News

चंपत राय ने लापरवाही की, मैं इस्तीफा नहीं दूंगा: राम मंदिर कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी     |   यूक्रेन का दावा- हमारे ड्रोन्स ने अजोव सागर में रूस के 11 और जहाजों को निशाना बनाया     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   चारा घोटाला केस में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने से इनकार     |   बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT ने दान की गिनती वाली जगह का निरीक्षण किया     |  

इबोला के संदिग्ध लक्षणों के बाद सूडान के नागरिक को पृथकवास केंद्र में भेजा गया

हैदराबाद, चार जून (भाषा) हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को पहुंचे एक सूडानी नागरिक को इबोला जैसे संदिग्ध लक्षण दिखाई देने के बाद आगे की जांच के लिए पृथकवास केंद्र में भेजा गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यात्री हाल ही में दक्षिण सूडान और युगांडा की यात्रा कर लौटा था।

कुछ देशों में इबोला वायरस रोग के प्रकोप की खबरों के मद्देनज़र, हवाई अड्डा स्वास्थ्य संगठन ने सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच के लिए एक स्क्रीनिंग केंद्र स्थापित किया है।

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “यह इबोला का पुष्ट मामला नहीं है। यात्री का प्रभावित देशों में यात्रा का इतिहास रहा है। फिलहाल इसे संदिग्ध मामला माना जा रहा है क्योंकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसमें अन्य लक्षण विकसित होंगे या नहीं। जांच और पुष्टि के बाद ही उसे इबोला का मामला घोषित किया जा सकता है।”

हैदराबाद स्थित सरकारी गांधी अस्पताल ने संदिग्ध मरीज को निगरानी में रखने और आगे की जांच करने के लिए एक इबोला पृथकवास केंद्र स्थापित किया है।

पिछले महीने, हैदराबाद हवाई अड्डे ने एक परामर्श जारी कर कहा था कि वह कुछ देशों में इबोला वायरस के प्रकोप को देखते हुए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी नवीनतम निर्देशों के अनुरूप सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी कड़े एहतियाती उपाय लागू कर रहा है।

भाषा रंजन नरेश

नरेश