Breaking News

चंपत राय ने लापरवाही की, मैं इस्तीफा नहीं दूंगा: राम मंदिर कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी     |   यूक्रेन का दावा- हमारे ड्रोन्स ने अजोव सागर में रूस के 11 और जहाजों को निशाना बनाया     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   चारा घोटाला केस में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने से इनकार     |   बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT ने दान की गिनती वाली जगह का निरीक्षण किया     |  

परिसर में साइकिलिंग को बढावा देने वाले संस्थानों को सम्मानित करेगा खेल मंत्रालय

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) खेल मंत्रालय साइकिलिंग को बढावा देने वाले या परिसर में सिर्फ साइकिल का इस्तेमाल करने वाले पुणे की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और देहरादून की भारतीय सैन्य अकादमी जैसे संस्थानों को पर्यावरण अनुकूल आवागमन साधनों को बढावा देने के लिये रविवार को सम्मानित करेगा ।

यह सम्मान समारोह दिल्ली और देश के विभिन्न शहरों में ‘संडेज आन साइकिल’ कार्यक्रम के दौरान आयोजित किया जायेगा । रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ रांची में, पश्चिम बंगाल के नये खेल मंत्री निशीथ प्रमाणिक कोलकाता में और पूर्व क्रिकेटर तथा राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह पंजाब में इससे जुड़ेंगे । दिल्ली में अभिनेता विक्रांत मैसी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे ।

खेल मंत्रालय ने बताया कि फिट इंडिया की मुहिम ‘संडेज आन साइकिल’ के लिये अब तक साढे तीन लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं ।

इन प्रयासों को पहचान और प्रोत्साहन देने के लिये मंत्रालय वाहन रहित कैम्पस का प्रमाण पत्र भी देगा । मंत्रालय ने बताया कि प्रमाण पत्र दो वर्गों में दिया जायेगा जिसमें परिसर में साइकिलिंग को बढावा देने वाले संस्थान और परिसर में सिर्फ साइकिल का इस्तेमाल करने वाले संस्थान शामिल है ।

मंत्रालय ने कहा ,‘‘ देश में कई ऐसे संस्थान हैं जिन्होंने परिसर के भीतर साइकिलिंग या मोटररहित आवागमन के साधनों के इस्तेमाल को बढावा दिया है । इनमें ओडिशा की केआईआईटी यूनिवर्सिटी, नोएडा की शिव नादर यूनिवर्सिटी , पुणे की एनडीए और देहरादून की आईएमए शामिल है जिन्हें सात जून को सम्मानित किया जायेगा ।’’

भाषा मोना सुधीर

सुधीर