Breaking News

चंपत राय ने लापरवाही की, मैं इस्तीफा नहीं दूंगा: राम मंदिर कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी     |   यूक्रेन का दावा- हमारे ड्रोन्स ने अजोव सागर में रूस के 11 और जहाजों को निशाना बनाया     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   चारा घोटाला केस में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने से इनकार     |   बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT ने दान की गिनती वाली जगह का निरीक्षण किया     |  

मुंबई हवाई अड्डे पर चाड का नागरिक पकड़ा गया, 1.39 करोड़ रुपये मूल्य के अमेरिकी डॉलर बरामद

मुंबई, चार जून (भाषा) मध्य अफ्रीकी देश चाड के एक व्यक्ति को सीआईएसएफ कर्मियों ने मुंबई हवाई अड्डे पर पकड़ा और उसके सामान से लगभग 1.39 करोड़ रुपये मूल्य के अमेरिकी डॉलर बरामद किए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसका पता तब चला जब आधी रात के आसपास छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-दो पर यात्री की सुरक्षा जांच की गई।

अधिकारियों ने बताया कि यात्री को इथियोपियन एयरलाइंस की उड़ान से अदीस अबाबा होते हुए चाड की राजधानी एनजमेना जाना था।

सुरक्षा जांच के दौरान, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों ने उनके सामान से 1,45,000 अमेरिकी डॉलर बरामद किए।

अधिकारियों ने बताया कि यात्री को जांच के लिए सीमा शुल्क अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।

भाषा

शुभम वैभव

वैभव