Breaking News

चंपत राय ने लापरवाही की, मैं इस्तीफा नहीं दूंगा: राम मंदिर कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी     |   यूक्रेन का दावा- हमारे ड्रोन्स ने अजोव सागर में रूस के 11 और जहाजों को निशाना बनाया     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   चारा घोटाला केस में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने से इनकार     |   बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT ने दान की गिनती वाली जगह का निरीक्षण किया     |  

भीलवाड़ा में महिला से यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप, एक गिरफ्तार

जयपुर, चार जून (भाषा) राजस्थान के भीलवाड़ा में पुलिस ने 35 वर्षीय एक महिला का यौन शोषण करने, उसे ब्लैकमेल करने, उसका जबरन धर्म परिवर्तन और आर्थिक शोषण करने के आरोपों में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया, महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शाहिद मंसूरी ने नौकरी दिलाने के बहाने उससे दोस्ती की और बाद में शहर के एक रिजॉर्ट में उसका यौन शोषण किया।

महिला ने कहा कि आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें बनाकर उसे ब्लैकमेल किया।

पुलिस के अनुसार, शिकायत में यह भी आरोप है कि आरोपी उसे दिल्ली ले गया और जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उसकी शादी कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी और उसके परिवार ने उससे पैसे वसूले एवं उसे ऋण लेने के लिए भी मजबूर किया।

पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया तथा जांच में शोषण और वित्तीय लेन-देन के सबूत मिले।

राणा ने कहा, “आरोपों की पुष्टि के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात जांच की जा रही है कि अन्य लोग भी इसमें शामिल हैं या नहीं।”

उन्होंने बताया कि पुलिस धर्म परिवर्तन से जुड़े आरोपों और संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

उन्होंने कहा, “वित्तीय लेन-देन और अन्य आरोपियों की भूमिका समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।”

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार