Breaking News

चंपत राय ने लापरवाही की, मैं इस्तीफा नहीं दूंगा: राम मंदिर कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी     |   यूक्रेन का दावा- हमारे ड्रोन्स ने अजोव सागर में रूस के 11 और जहाजों को निशाना बनाया     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   चारा घोटाला केस में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने से इनकार     |   बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT ने दान की गिनती वाली जगह का निरीक्षण किया     |  

कर्नाटक मंत्रिमंडल में कोई महिला नहीं, कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा ने जताई निराशा

बेंगलुरु, चार जून (भाषा) कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा ने मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार के मंत्रिपरिषद में महिलाओं को प्रतिनिधित्व न मिलने पर “गहरी निराशा” व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री शिवकुमार ने बुधवार को 13 मंत्रियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।

अल्वा ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘डी. के. शिवकुमार जी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। मैं उन्हें और उनकी टीम को सफलता की शुभकामनाएं देती हूं। मुझे आज शपथ लेने वाले कर्नाटक के नए मंत्रिमंडल में कम से कम एक कांग्रेस महिला सदस्य को देखकर बेहद खुशी होती। मंत्रिमंडल में एक भी महिला को शामिल न किए जाने से मुझे गहरी निराशा हुई है।’’

अल्वा केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं और उन्होंने कई राज्यों के राज्यपाल के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

भाषा सुमित वैभव

वैभव