Breaking News

चंपत राय ने लापरवाही की, मैं इस्तीफा नहीं दूंगा: राम मंदिर कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी     |   यूक्रेन का दावा- हमारे ड्रोन्स ने अजोव सागर में रूस के 11 और जहाजों को निशाना बनाया     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   चारा घोटाला केस में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने से इनकार     |   बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT ने दान की गिनती वाली जगह का निरीक्षण किया     |  

केरल सरकार ने 52 दिन के लिए मछली पकड़ने पर लगाया प्रतिबंध

तिरूवनंतपुरम, चार जून (भाषा) केरल सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्य के तटीय क्षेत्रों में 10 जून से 31 जुलाई तक 52 दिन के लिए मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने इस निर्णय की घोषणा की ।

यह वार्षिक प्रतिबंध समुद्री संसाधनों की रक्षा करने और मछली प्रजनन के मौसम को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है।

इस अवधि के दौरान केरल के तटों के आसपास मछली पकड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

भाषा वैभव

वैभव