नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से मंगलवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;---
दि29 मोदी लीड महिला पत्र
अगर महिला आरक्षण 2029 में लागू हुआ तो भारतीय लोकतंत्र और अधिक मजबूत तथा जीवंत बनेगा : मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि यदि 2029 में लोकसभा और विभिन्न विधानसभाओं के चुनाव महिला आरक्षण के पूर्ण रूप से लागू होने के साथ कराए जाते हैं तो भारतीय लोकतंत्र और अधिक मजबूत तथा जीवंत बनेगा।
प्रादे63 बिहार नीतीश इस्तीफा
नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र
पटना, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। नीतीश कुमार ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंप दिया।
प्रादे83 बिहार सम्राट लीड विधायक दल नेता
बिहार: सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी
पटना, बिहार में मंगलवार को सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही स्पष्ट हो गया है कि बिहार में बनने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नयी सरकार में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालेंगे।
प्रादे88 बंगाल चुनाव दूसरी लीड राहुल
भाजपा-आरएसएस की ‘नफरत भरी सोच’ संविधान को नष्ट कर रही है: राहुल गांधी
रायगंज/मालदा (पश्चिम बंगाल), कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ‘‘नफरत भरी सोच’’ संविधान को नष्ट कर रही है।
प्रादे10 एनसीआर प्रदर्शन लीड वेतन
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार ने सभी श्रेणियों के श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई
नोएडा, उत्तर प्रदेश के नोएडा में विभिन्न मांगों को लेकर श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शनों के बाद राज्य सरकार ने सभी श्रेणियों के मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी है और संशोधित दरें एक अप्रैल से प्रभावी मानी जाएंगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
प्रादे34 एनसीआर प्रदर्शन लीड गिरफ्तार
नोएडा में न्यूनतम वेतन वृद्धि की घोषणा के बाद भी श्रमिकों का प्रदर्शन जारी, अब तक 300 लोग गिरफ्तार
नोएडा, न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी की घोषणा के बाद भी नोएडा में श्रमिकों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा जहां कुछ इलाकों में पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं, जबकि कई औद्योगिक क्षेत्रों में कारखानों के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि51 विधेयक महिला आरक्षण
महिला आरक्षण संबंधी विधेयक में लोकसभा में सीट की संख्या 850 करने का प्रस्ताव
नयी दिल्ली, लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को मूर्त रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को एक विधेयक संसद में पेश किया जाएगा, जिसमें संसद के निचले सदन में सदस्यों की मौजूदा संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान है।
दि54 दिल्ली देहरादून लीड एक्सप्रेसवे गुप्ता
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे आधुनिकता को आध्यात्मिकता से जोड़ने वाला सेतु : रेखा गुप्ता
नयी दिल्ली, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून राजमार्ग के उद्घाटन में भाग लिया और इसे दिल्ली की आधुनिकता को देवभूमि की आध्यात्मिकता से जोड़ने वाला सेतु बताया।
अर्थ27 भारत रूस तेल
मार्च में रूस से भारत का कच्चा तेल आयात तीन गुना होकर 5.3 अरब यूरो पर
नयी दिल्ली, भारत की मार्च, 2026 में रूस से कच्चे तेल की खरीद तीन गुना से अधिक होकर 5.3 अरब यूरो रही है।
अर्थ21 वाहन बिक्री लीड सियाम
वाहनों की थोक बिक्री बीते वित्त वर्ष में रिकॉर्ड 2.82 करोड़ इकाई के पार: सियाम
नयी दिल्ली, देश में मोटर वाहनों की थोक बिक्री बीते वित्त वर्ष 2025-26 में सालाना आधार पर 10.4 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,82,65,519 इकाई रही। यात्री व वाणिज्यिक वाहन, दोपहिया एवं तिपहिया वाहन सहित सभी खंडों ने गत वित्त वर्ष में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती इसकी मुख्य वजह रही। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
वि24 पाकिस्तान अमेरिका ईरान वार्ता
अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधि अगले सप्ताह वार्ता के लिए इस्लामाबाद में मिल सकते हैं : खबर
इस्लामाबाद, ईरान और अमेरिका को बातचीत की मेज पर फिर से लाने के लिए पाकिस्तान उच्च स्तर पर कोशिश कर रहा है और दोनों पक्ष अगले सप्ताह तक इस्लामाबाद में वार्ता के दूसरे दौर के लिए फिर से मिल सकते हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने मंगलवार को यह खबर दी।
वि25 चीन भारत
भारत के साथ संबंधों को बेहतर बनाने की नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है : चीन
बीजिंग, चीन ने अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए नए नाम प्रकाशित करने के अपने कदम का बचाव करते हुए मंगलवार को कहा कि भारत के साथ संबंधों को बेहतर बनाने की उसकी नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
खेल1 खेल विजडन पुरस्कार
विजडन पुरस्कारों में भारतीयों का दबदबा: दीप्ति महिला और अभिषेक टी20 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर
लंदन, भारतीय क्रिकेटरों ने विजडन अल्मनैक 2026 पुरस्कारों में अपना दबदबा बनाते हुए नौ में से सात पुरस्कार अपने नाम किए, जिसमें दीप्ति शर्मा को वर्ष की महिला क्रिकेटर और अभिषेक शर्मा को वर्ष का टी20 क्रिकेटर चुना गया।।
द कन्वरसेशन के साथ अनुबंध के तहत जारी खबरें---
वि18 आस्ट्रेलिया महिला सेना प्रमुख
आस्ट्रेलिया को मिलने जा रही है पहली महिला सेना प्रमुख
कैनबरा, लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कॉयल की नियुक्ति के साथ ही ऑस्ट्रेलिया को अपनी पहली महिला सेना प्रमुख मिलेगी। कॉयल फिलहाल संयुक्त क्षमता विभाग की प्रमुख हैं। वह ऑस्ट्रेलियाई सेना में किसी भी शाखा की प्रमुख नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं।
वि21 होर्मुज नाकाबंदी जटिलताएं
होर्मुज नाकाबंदी : जटिल क्षेत्रीय वास्तविकताओं को नजरअंदाज कर खुद को खतरे में डाल रहा अमेरिका
डुनेडिन (न्यूजीलैंड), अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम वार्ता विफल होने के बाद, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब फारस की खाड़ी में स्थित महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी करने का आदेश दिया है।
भाषा
रवि कांत रवि कांत दिलीप
दिलीप