Breaking News

सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम जनहित में अहम है- 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी     |   भोपाल: बढ़ती गर्मी का असर, स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी का ऐलान     |   अमेरिका ने अरब सागर में प्रतिबंधित मालवाहक जहाज़ को रोका     |   पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की सिक्योरिटी वापस ली, घर के बाहर से हटे सुरक्षाकर्मी     |   मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए     |  

वॉशिंगटन होटल फायरिंग मामले में PM मोदी का बयान, कहा- ट्रंप सुरक्षित हैं जानकर राहत मिली

वॉशिंगटन DC के होटल में हुई गोलीबारी की घटना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी निंदा की. उन्होंने सभी के सुरक्षित होने की सूचना मिलने को राहत की सांस वाली खबर बताई. पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और इसे पूरी तरह से खारिज किया जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने उनके लगातार सुरक्षित रहने की कामना भी की. पीएम मोदी ने कहा कि ये जानकर राहत मिली कि वॉशिंगटन DC के एक होटल में हाल ही में हुई सुरक्षा संबंधी घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति सुरक्षित और सकुशल हैं. उन्होंने कहा कि मैं उनके लगातार सुरक्षित रहने और कुशल-मंगल की कामना करता हूं. लोकतंत्र में हिंसा का जरा भी स्थान नहीं है. ऐसा करने वालों की एक स्वर में कड़ी निंदा की जानी चाहिए. 

इस घटना के दौरान बहुत ही खतरनाक हथियार से करीब चार से पांच राउंड गोलियां चलाई गईं. चश्मदीदों ने बताया कि सुरक्षा बलों और पुलिस टीमों ने तुरंत गोलियों की आवाज सुनकर चिल्लाना शुरू कर दिया. इस कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई. इस कार्यक्रम में राजनेता, पत्रकार और मशहूर हस्तियां शामिल थीं. 

हमलावर को हिरासत में ले लिया गया और ट्रंप ने कहा कि हो सकता है कि वो हत्या की कोशिश करने के लिए यहां आया हो. ट्रंप ने Truth Social पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें घटना का वह पल कैद है. इस फुटेज में वो शख्स कार्यक्रम हॉल की ओर तेजी से भागता हुआ दिखाई देता है, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी बीच में आकर उसे काबू कर लेते हैं.

घटना के तुरंत बाद, ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और सीक्रेट सर्विस तथा कानून प्रवर्तन एजेंसियों को उनकी तुरंत कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि हमलावर को स्थिति को और बिगोड़ने से पहले ही जल्द ही काबू कर लिया गया. हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि हमलावर, जिसके पास बहुत शक्तिशाली बंदूक थी उसने एक सुरक्षा अधिकारी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली चलाई, लेकिन उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि अधिकारी की हालत ठीक है और वह पूरी तरह से होश में है