Breaking News

सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम जनहित में अहम है- 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी     |   भोपाल: बढ़ती गर्मी का असर, स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी का ऐलान     |   अमेरिका ने अरब सागर में प्रतिबंधित मालवाहक जहाज़ को रोका     |   पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की सिक्योरिटी वापस ली, घर के बाहर से हटे सुरक्षाकर्मी     |   मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए     |  

गुजरात में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, PM मोदी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही हैं. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सेमी-फाइनल माने जाने वाले चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है, राज्य की अहमदाबाद, सूरत, राजकोट समेत नगर निगम, 84 नगरपालिका, 34 जिला पंचायत, 260 तालुका पंचायत की 9,262 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. 

निकाय चुनाव में कुल 25,537 प्रत्याशी जंग के मैदान में आमने-सामने हैं. इनका फैसला आज 4 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे. इस चुनाव के नतीजे 28 अप्रैल को आएंगे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी आज अपने परिवार के साथ मतदान किया. साथ ही उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के राज्यपाल समेत कई केंद्रीय मंत्री भी गुजरात में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके है. पीएम मोदी पहले ही पोस्टल बैलेट से मतदान कर चुके हैं. 

स्थानीय निकाय के चुनावी मैदान में बीजेपी के सबसे ज्यादा 9,237 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस के 8,443 और आम आदमी पार्टी के 5,261 उम्मीदवार हैं. 15 नगर निगम की 1044 सीटों, 84 नगर पालिका की 2412 सीटों, 34 जिला पंचायत की 1038 सीटों और 260 तालुका पंचायत की 4976 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. 

नगर निगम की 43, नगर पालिका की 385, जिला पंचायत की 52 और तालुका पंचायत की 252 सीटें पहले ही निर्विरोध हो चुकी है. जिनमें 715 सीटें बीजेपी को मिलीं थी, जो पार्टी के चुनावी इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है. क्योंकि पिछले निकाय चुनावों में निर्विरोध सीटों का आंकड़ा करीब 240 सीटों के आसपास था. 12 कांग्रेस और 3 निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई हैं.

स्थानीय निकाय के चुनाव को लेकर गुजरात पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से पूरी तैयारियां की हैं. राज्य के 30 हजार मतदान केंद्रों और 50 हजार बूथों पर वोटिंग शांतिपूर्ण माहौल में हो, इसलिए राज्य में 59,525 होमगार्ड/जीआरडी जवानों और 41,383 जवानों की फोर्स को तैनात किया गया है. 16,371 बूथ संवेदनशील हैं जबकि 2196 बूथ बेहद संवेदनशील हैं, जहां पर पुलिस और प्रशासन की नजर है. पुलिस संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग करके और सीसीटीवी कैमरा के जरिए नजर रखेगी.