Breaking News

सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम जनहित में अहम है- 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी     |   भोपाल: बढ़ती गर्मी का असर, स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी का ऐलान     |   अमेरिका ने अरब सागर में प्रतिबंधित मालवाहक जहाज़ को रोका     |   पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की सिक्योरिटी वापस ली, घर के बाहर से हटे सुरक्षाकर्मी     |   मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए     |  

मिजोरमः घर में जलाई गई आग के कारण दम घुटने से लड़की की मौत, मां-भाई बेहोश मिले

आइजोल, 14 अप्रैल (भाषा) मिजोरम के कोलासिब जिले में एक घर से लड़की का शव बरामद किया गया, जबकि उसकी मां व भाई अचेत मिले। पुलिस ने कमरे में जलाई गई आग से उठे धुएं के कारण परिजनों का दम घुटने की आशंका जताई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सड़क किनारे भोजनालय चलाने वाली लालरेमसांगी (35) सोमवार सुबह 10 बजे जब दुकान पर नहीं पहुंची तो स्थानीय लोग लुंगदई गांव में उसके किराए के मकान पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि घर का दरवाजा बार-बार खटखटाने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया।

अधिकारी के अनुसार, लोगों को घर में लालरेमसांगी और उनका 11 वर्षीय बेटा बेहोश पड़े मिले जबकि उसकी बेटी प्रिस्किल वनलाह्रिएतपुई (14) की मौत हो चुकी थी।

इसके बाद लालरेमसांगी और उसके बेटे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

कोलासिब के पुलिस अधीक्षक लालरिनपुइया वर्ते ने कहा कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक घर में जलाई गई आग से उठे धुएं के कारण दम घुटने से यह घटना हुई है।

पुलिस ने बताया कि लालरेमसांगी की हालत गंभीर है जबकि उनके बेटे की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने लड़की की मौत पर शोक व्यक्त किया है और मां-बेटे के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

भाषा प्रचेता पवनेश

पवनेश