Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

कार्लोस अल्कारेज को पछाड़कर यानिक सिनर फिर बने दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी

रोम, 13 अप्रैल (एपी) इटली के यानिक सिनर नवीनतम एटीपी टेनिस एकल रैंकिंग में कार्लोस अल्कारेज को पछाड़कर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए।

सिनर ने मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में स्पेन के अल्कारेज को हराकर खिताब जीता था जिसके बाद वह रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहे। क्ले कोर्ट पर यह सिनर का पहला बड़ा खिताब है और उन्होंने अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी को हराकर यह खिताब हासिल किया।

सिनर ने कहा, ‘‘यह मेरे लिए काफी मायने रखता है क्योंकि इसका मतलब है कि मैं आगे बढ़ रहा हूं।’’

यह 2026 के लिए सिनर के मुख्य लक्ष्य की ओर बढ़ाया गया पहला कदम है। उनका लक्ष्य फ्रेंच ओपन जीतकर करियर ग्रैंडस्लैम पूरा करना है।

सिनर के 13350 अंक हैं जबकि अल्कारेज 13240 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव 5555 अंक के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

नोवाक जोकोविच, फेलिक्स ऑगर एलियासिम, बेन शेल्टन, एलेक्स डि मिनोर, टेलर फ्रिट्ज, लॉरेंजो मुसेटी और दानिल मेदवेदेव शीर्ष 10 में शामिल हैं।

एपी सुधीर मोना

मोना