Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप के 'गोल्डन डोम' प्रोजेक्ट का पहला लाइव-इंटरसेप्ट टेस्ट सफल     |   भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |   लखनऊ अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए     |   भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर SDPO राजेश वर्मा को हटाया गया     |  

उत्तराखंड: नैनीताल में बढ़ती आबादी से खतरा, जानकारों ने जताई चिंता

उत्तराखंड का नैनीताल देश के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट में शुमार है। नैनीताल अपनी कुदरती खूबसूरती, झील और शांत वातावरण के लिए मशहूर है। हालांकि तेजी से शहर के विस्तार ने पर्यावरण के जानकारों और भूविज्ञानियों की चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि बेतरतीब कंस्ट्रक्शन और आबादी के बढ़ते घनत्व से शहर को खतरा है।

प्रशासन के मुताबिक नैनीताल में कई जगह अर्से से भूस्खलन होता रहा है। उन जगहों पर जोखिम कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। नैनीताल और आसपास के इलाकों में किसी भी विकास प्रोजेक्ट की योजना बनाने से पहले वहां के पर्यावरण को ध्यान में रखना जरूरी है।

उन्होंने मल्लीताल मैदान का जिक्र किया, जो 1880 में नैनीताल में हुए भारी भूस्खलन की वजह से बना था। उन्होंने चेतावनी दी है कि ऐसी घटनाओं का आशंका अब भी बनी हुई है।