Breaking News

चंपत राय ने लापरवाही की, मैं इस्तीफा नहीं दूंगा: राम मंदिर कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी     |   यूक्रेन का दावा- हमारे ड्रोन्स ने अजोव सागर में रूस के 11 और जहाजों को निशाना बनाया     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   चारा घोटाला केस में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने से इनकार     |   बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT ने दान की गिनती वाली जगह का निरीक्षण किया     |  

मेरठ: कोर्ट मैरिज करने वाली युवती को जान का खतरा, नवविवाहिता ने SSP से लगाई सुरक्षा की गुहार

मेरठ में एक प्रेम विवाह का मामला सामने आया है, जहां नवविवाहिता को अपने ही परिवार से जान का खतरा है। भगवतपुरा की रहने वाली सपना ने अपने पड़ोस में रहने वाले प्रेमी शिवकुमार से 5 जनवरी को कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों के बीच पिछले 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

आपको बता दें शादी की जानकारी मिलने पर लड़की के परिवार वालों ने उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे दी। इस धमकी के बाद नवविवाहिता अपने पति और ससुराल वालों के साथ पहले थाने पहुंची, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची।

मीडिया से बात करते हुए पीड़िता ने बताया कि धमकी मिलने के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और उसके परिवार वाले किसी भी समय हमला कर सकते हैं। वहीं एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नवदंपति को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। यह घटना ब्रह्मपुरी क्षेत्र की है, जहां लड़की ने अपने भाई व परिवार वालों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है।