Breaking News

चंपत राय ने लापरवाही की, मैं इस्तीफा नहीं दूंगा: राम मंदिर कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी     |   यूक्रेन का दावा- हमारे ड्रोन्स ने अजोव सागर में रूस के 11 और जहाजों को निशाना बनाया     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   चारा घोटाला केस में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने से इनकार     |   बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT ने दान की गिनती वाली जगह का निरीक्षण किया     |  

UP: सहारनपुर में पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार को सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास यात्री ट्रेन बेपटरी हो गई। ट्रेन संख्या 01619, जो दिल्ली से सहारनपुर जाती है। उसके दो डिब्बे सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए।

घटना स्थल पर मौजूद सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "बड़ा शुक्र है कि यहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ये शंटीगवारी ट्रेन थी। लेकिन सत्र चलते-चलते ये चौथा या पांचवां हादसा हो रहा है। पूरे देश के अंदर रेल बेपटरी हो गई है औऱ रेल मंत्री अपनी पीठ थपथपा रहे हैं और पीठ छपथपा के अपने मुंह मिया मिट्ठू हो रहे हैं। अब देखना चाहिए कि ये हो क्या रहा है, ये चल क्या रहा है। लोग अब रेल से सफर करने में डरने लगे हैं कि कब रेल बेपटरी हो जाए।"

इस रेल हादसे में अभी तक किसी के घायल होने या मरने की खबर नहीं है।