Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

पीएम मोदी ने की रैपिडएक्स ट्रेन की सवारी, आरआरटीएस स्टाफ के सदस्यों से की बातचीत

गाजियाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली-गाजियाबाद मेट्रो को जोड़ने वाली रैपिड मेट्रो में यात्रा करते हुए छात्रों और आरआरटीएस कर्मचारियों के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के पहले चरण का उद्धाटन किया।  

पीएम मोदी ने साहिबाबाद और दुहाई डिपो को जोड़ने वाली रैपिडएक्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जो भारत में आरआरटीएस के शुभारंभ को दर्शाती है। पीएम मोदी इस मौके पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे और बाद में बेंगलुरु मेट्रो के पूर्व-पश्चिम गलियारे के दो हिस्सों का उद्घाटन करेंगे।

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का 17 किलोमीटर का प्राथमिकता वाला सेक्शन गाजियाबाद, गुलधर और दुहाई स्टेशनों के जरिए साहिबाबाद को दुहाई डिपो से जोड़ेगा। पीएम मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर की आधारशिला आठ मार्च, 2019 को रखी थी। 

नए वर्ल्ड क्लास ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के माध्यम से देश में रीजनल कनेक्टिविटी को बदलने के उनके विजन के अनुरूप, आरआरटीएस परियोजना विकसित की जा रही है। आरआरटीएस एक नई रेल-आधारित, सेमी-हाई-स्पीड, हाई-फ्रीक्वेंसी कम्यूटर ट्रांजिट सिस्टम है, जिसकी डिजाइन स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे है।