Breaking News

बिहार के CM सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात     |   यूपी: कौशांबी में दर्दनाक हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से 3 की मौत     |   ओडिशा: दहीबड़ा खाने से 58 लोगों की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती     |   मोहाली में तेज तूफान का कहर: बरगद का पेड़ गिरने से मंदिर की दीवार टूटी, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त     |   कर्नाटक: कांग्रेस MLA विनय कुलकर्णी 6 साल के लिए अयोग्य घोषित     |  

यूपी में जूनियर एनालिस्ट और डेंटल हेल्थ साइंटिस्ट को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, सीएम योगी का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को घोषणा की कि राज्य में चयनित जूनियर एनालिस्ट और डेंटल हेल्थ साइंटिस्ट को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और राज्य की स्वास्थ्य व दवा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, “आज प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और निष्पक्ष चयन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता एक बार फिर साकार होने जा रही है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के जूनियर एनालिस्ट (ड्रग्स) और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के डेंटल हेल्थ साइंटिस्ट को आज नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि यह पहल राज्य की स्वास्थ्य और दवा सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के साथ-साथ जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा देगी। इससे पहले 28 अप्रैल को मुख्यमंत्री ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 936 हेड ऑपरेटर/हेड ऑपरेटर (मैकेनिकल) को नियुक्ति पत्र वितरित किए थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा, “न कोई सिफारिश, न पैसा… पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से, आपकी योग्यता, क्षमता और आरक्षण के नियमों के आधार पर पूरी की गई है।” सीएम योगी ने आगे बताया कि इस वर्ष बड़े पैमाने पर भर्तियां प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस साल करीब 1 लाख नई भर्तियां करेगा। होमगार्ड, सिविल पुलिस और एसआई के पदों पर भी भर्ती होगी।”

कानून-व्यवस्था और विकास पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “कानून का राज ही विकास की पहली गारंटी है। देश और दुनिया के बड़े निवेशक यूपी में आ रहे हैं। जब हर नागरिक ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेगा, तभी ‘विकसित भारत’ का सपना साकार होगा।” सीएम योगी ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए तकनीकी क्षमता और तेज संचार प्रणाली को बढ़ाने के प्रयासों का भी उल्लेख किया।