Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

दिल्ली के शाहदरा आग हादसे पर PM मोदी ने जताया शोक, 2 लाख मुआवजे का ऐलान

दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में रविवार सुबह एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने इसे “बेहद दुखद” बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए कहा, “विवेक विहार की यह आग की घटना बेहद हृदयविदारक है। शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दें।”

उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध करा रहा है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने भी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता और राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, आग रविवार तड़के एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में लगी। दमकल विभाग और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रहीं। प्रशासन ने घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।