Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

मां भारतीय... बच्चे पाकिस्तानी, मेरठ की सना को बच्चों के साथ भारत में रहने की नहीं मिली इजाजत

मेरठ की सना अपने दोनों मासूम बच्चों को पाकिस्तान वापस भेजने के लिए बॉर्डर पहुंच चुकी है। सना अपनी 3 साल के बेटे और 1 साल की बेटी को लेकर अटारी बॉर्डर पहुंची। जहां उसे मजबूरन अपने दोनों बच्चों को खुद से जुदा करना पड़ रहा है।

आपको बता दे पहलगाम टेरर अटैक के बाद पाकिस्तानियों को भारत से पाकिस्तान डिपोर्ट किया जा रहा है। सरधना, घोसियान की रहने वाली सना भी इस आदेश के आगे मजबूर है। सना के पास हिंदुस्तानी नागिरकता है। उसे अब तक पाकिस्तानी नागरिकता नहीं मिली है इसके कारण वो पाकिस्तान नहीं जा सकती। लेकिन उसके दोनों बच्चे पाकिस्तानी वीजा पर 45 दिन के लिए भारत आए हैं। जो अब भारत में नहीं रह सकते। इसलिए सना को आज मजबूरन अपने बच्चों को मां से जुदा करते हुए पाकिस्तान भेजना पड़ रहा है।

वहीं अटॉरी बॉर्डर पर पहुंची सना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो बच्चों को पाकिस्तान भेजने के लिए जा रही है। सना ने कहा कि बच्चों को मांओं से जुदा क्यों कर रहे हैं। इसमें हमारी क्या गलती है हमारा क्या गुनाह है। सना ने कहा कि मेरी एक साल की बेटी और तीन साल का बेटा है। हम कैसे बच्चों के बिना रह पाएंगे। मैं सरकार से कहना चाहूंगी कि सरकार मांओं पर ये जुल्म न करे।

मीडिया से बात करते हुए सना ने बताया कि वो बच्चों के 45 दिन के वीजा पर मेरठ, भारत आई थी। सना की शादी कराची पाकिस्तान में हुई है। सना के शौहर डॉ. बिलाल हैं। सना का कहना है कि मेरी सरकार से अपील है कि ये छोटे बच्चे कैसे रहेंगे। आज बच्चों के पिता डॉ. बिलाल उन्हें लेने बॉर्डर पर आ रहे हैं। जहां से वो दोनों बच्चों को ले जाएंगे।