Breaking News

जोरहाट विमान हादसे में वायुसेना के पांच जवान शहीद     |   वाराणसी के दालमंडी बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई रोक     |   हैदराबाद में बिजली के तारों की चपेट में आने से चार लोगों की मौत     |   TMC को दबाने की कोशिश हो रही है: अभिषेक बनर्जी     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के तहत फ्रांस के लिए रवाना हुए     |  

भीषण गर्मी के बीच अस्पताल अलर्ट पर, लू से बचाव के लिए खास इंतजाम

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे लू का खतरा बढ़ रहा है। इसे देखते हुए अस्पताल और डॉक्टर हाई अलर्ट पर हैं। राजधानी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीजों के लिए खास व्यवस्था की गई है।

इनमें उन्नत किस्म के शीतलन और ठंड पहुंचाने की तकनीक शामिल हैं। डॉक्टर भरपूर पानी पीने, हवादार कपड़े पहनने और सिर को ढकने जैसी सावधानियां बरतने की सलाह दे रहे हैं, ताकि लू का खतरा कम हो। खास कर खुले में काम करने वालों के लिए ये बेहद जरूरी हैं।

डॉक्टर ताकीद करते हैं कि चक्कर आने, थकान और ज्यादा पसीना आने जैसे संकेतों पर खास ध्यान दें। उनका कहना है कि तापमान बढ़ने की आशंका को देखते हुए, गर्मी से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता और समय पर कार्रवाई बेहद जरूरी है।