Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

मेरठ में मॉकड्रिल... हमले के दौरान बचाव के सिखाए गुर, क्विक रिस्पांस का भी लिया जायजा

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय हमले के बाद अब टेंशन का माहौल बन गया है। और ऐसे में देश के तीसरे नंबर की सबसे बड़ी छावनी यानी मेरठ में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें हमले के दौरान बचाव के गुर सिखाए गए। इस मॉकड्रिल में पुलिस, प्रशासन, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस और NCC कैडेट ने भाग लिया।

आपको बता दें मॉकड्रिल के दौरान क्विक रिस्पांस का भी जायजा लिया गया और एंबुलेंस और अग्निशमन विभाग की सक्रियता देखी गई। इस दौरान हमले की जगह से लोगों को निकालना और बचाव के तरीके सिखाए गए। जहां सायरन बजाने के बाद टीमें एक्टिव हुईं और स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता का आकलन किया गया। मेरठ के सेंट जोजफ स्कूल में आयोजित इस मॉकड्रिल में बचाव टीमों ने अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया।

जिसके बाद मॉकड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में बचाव और राहत कार्यों की तैयारियों का आकलन करना था। इस दौरान बचाव टीमों ने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया और आपात स्थिति में लोगों की मदद करने के लिए अपनी तैयारियों का दिखावा किया।

मॉकड्रिल के आयोजन से मेरठ की जनता को आपात स्थिति में बचाव और राहत कार्यों के बारे में जानकारी मिली और बचाव टीमों की तैयारियों का आकलन किया जा सका। इस दौरान हमारे संवाददाता निखिल अग्रवाल ने मॉक ड्रिल का जायजा लिया।