Breaking News

चंपत राय ने लापरवाही की, मैं इस्तीफा नहीं दूंगा: राम मंदिर कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी     |   यूक्रेन का दावा- हमारे ड्रोन्स ने अजोव सागर में रूस के 11 और जहाजों को निशाना बनाया     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   चारा घोटाला केस में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने से इनकार     |   बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT ने दान की गिनती वाली जगह का निरीक्षण किया     |  

मेरठ: सीएनजी भरने के दौरान कार में लगी आग, बड़ा हादसा होते-होते टला

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में कार में सीएनजी भरने के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। तेज धमाका हुआ और कार में आग लग गई। कार धूधू करके जलने लगी। बताया जा रहा है कि नाजिम नामक युवक अपनी कार में सीएनजी भरवाने आया था। तभी यह हादसा हुआ है। आग लगने की घटना वहां आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। 

आपको बता दे दो युवक मिलकर कार में गैस डाल रहे थे। उन्होंने कार की डिक्की खोली वो पीछे की ओर थे। तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ और कार में तेज आग लग गई। कार से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी। पूरी कार जलने लगी। गनीमत थी कि दोनों युवकों को ज्यादा चोटें नहीं आईं। जैसे ही कार ने आग पकड़ी दोनों युवक एकदम पीछे की तरफ झटका लेकर गिरे। कार बुरी तरह जलने लगी। उसके पास ही एक दूसरी कार भी खड़ी थी। कार में लगी आग से तेज काला धुंआ निकलने लगा। आसपास के लोगों ने जमा होकर किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन कार काफी जल चुकी थी।