Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

पत्नी नहीं दाढ़ी ज्यादा जरूरी... मौलाना ने बीबी को दिया तीन तलाक, घर बेचकर देगा मेहर के रुपए

मौलाना पति शारीरिक रूप से कमजोर है। इसलिए मैं देवर के साथ घर छोड़कर भाग गई। एक माह पहले देवर के साथ कोर्ट मैरिज कर चुकी हूं। निकाह के दौरान मैं मेहर में 5 लाख रुपए लेकर आई थी। अब मुझे ढाई लाख रुपए चाहिए। अगर पैसे मिले तो वो देवर के साथ चली जाऊंगी। नहीं तो घर में पति के सामने ही देवर के साथ ही रहूंगी।

ये बातें मेरठ में देवर के साथ भागी मौलाना की बीबी अर्शी ने लिसाड़ी थाने में कही। शादी के एक महीने बाद देवर के साथ भाग गई थी। 3 महीने बाद 30 अप्रैल को लौटी। घर पहुंचते ही बबाल मच दिया। मौलाना ने पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों को थाने ले गई। जहां करीब तीन घंटे तक समझौता हुआ। इसके बाद मौलाना ने कहा कि मुझे पत्नी से ज्यादा जरूरी दाढ़ी है। मैं पत्नी को तीन तलाक देता हूं। मेहर के ढाई लाख रुपए अपने हिस्से का मकान बेचकर दे दूंगा। 30 अप्रैल को अर्शी अपने देवर साबिर के साथ घर लौट आई और पति से तीन तलाक मांगा।

जानिए पूरा मामला
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के उज्जवल गार्डन कॉलोनी निवासी मौलाना शाकिर का निकाह 4 माह पहले इंचौली की अर्शी के साथ हुआ था। दुल्हन को शौहर की दाढ़ी पसंद नहीं आई। इसलिए वह देवर के साथ भाग गई। पति ने रिश्तेदारी और कई जगह पत्नी को 3 महीने तक तलाशा। लेकिन, कोई खबर नहीं मिली थी। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की। शाकिर ने बताया था कि मैं दाढ़ी रखता हूं। अर्शी इसे पसंद नहीं करती थी। निकाह की रात से ही लगातार दाढ़ी कटवाने का दबाव बनाने लगी। मुझे खुद को छूने तक नहीं दिया।

इसके बाद कहने लगी कि तुम दाढ़ी रखते हो, मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकती। जब मैंने कहा कि दाढ़ी से दिक्कत थी, तो निकाह से पहले बताना था। अब शादी हो चुकी है, तो क्या करूं? इस पर वह कहने लगी कि मुझे तलाक दे दो। पत्नी कहती थी कि उसने अपने घरवालों के दबाव में आकर शादी की है। मेरे साथ रहना है, तो दाढ़ी हटानी पड़ेगी। इस पर मैंने दाढ़ी कटवाने से मना कर दिया। साथ ही पत्नी के घरवालों से भी शिकायत की। इसी दौरान वह मेरे छोटे भाई साबिर के साथ भाग गई। इसके बाद से दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा है। फोन भी स्विच ऑफ था।

नेटवर्क 10 न्यूज से बात करते हुए शाकिर ने बताया कि उसके पिता सलीम की 18 साल पहले मौत हो चुकी है। घर पर मां सकीना हैं, जो मानसिक रूप से कमजोर हैं। उनके अलावा घर पर मेरा छोटा भाई साबिर भी रहता था। मैं सुबह ही काम पर चला जाता हूं।

ऐसे में तीनों लोग घर में अकेले रहते थे। भाई साबिर जिम पार्ट्स बनाने का काम करता है। दिनभर मेरी गैरमौजूदगी के चलते पत्नी के साथ भाई से गहरे संबंध हो गए। इसके बाद दोनों घर से भाग गए। पत्नी केवल 1 महीने ही घर पर रही।

जहां 30 अप्रैल को अर्शी अपने देवर साबिर के साथ घर लौटी। उसने मौलाना पति से तलाक मांगा। अर्शी ने कहा- मौलाना पति शारीरिक रूप से कमजोर है। उसे पति की मर्दानगी पर शक है। इसलिए उसे देवर से मोहब्बत हो गई और उसके साथ फरार हो गई।

जहां इस पर शाकिर ने डायल 112 पुलिस को कॉल कर मौके पर बुलाया। पुलिस के सामने अर्शी ने देवर के साथ जाने की बात कही। पुलिस दोनों को लिसाड़ी गेट थाना लेकर गई। यहां पर भी महिला ने मौलाना पति के साथ रहने पर इनकार कर दिया। अर्शी ने कहा कि वह एक माह पहले उसने अपने देवर साबिर से कोर्ट मैरिज कर ली है। अब वह उसी के साथ रहना चाहती है। वहीं देवर साबिर ने भी अर्शी के साथ रहने की बात कही। मौलाना की पत्नी ने घर पहुंचते ही हंगामा मचा दिया। इस पर मौलाना ने पुलिस बुला ली। 

अर्शी ने मांगे 2.50 लाख, मौलाना बोला- मकान बेचकर दूंगा
वही थाने में शाकिर और अर्शी ने अलग रहने का फैसला किया। दोनों की सहमति होने पर शाकिर ने पत्नी अर्शी को उसकी मर्जी के मुताबिक छोड़ दिया। थाने में सभी के सामने दोनों ने एक-दूसरे को तीन तलाक दे दिया। अर्शी ने कहा- निकाह के दौरान वह मेहर में 5 लाख रुपए लेकर आई थी। अब मुझे ढाई लाख रुपए चाहिए।

अगर पैसे मिले तो वो देवर साबिर के साथ जाकर रहेगी। अगर पैसे नहीं मिले तो घर में पति के सामने ही देवर के साथ ही रहेगी। शाकिर ने कहा- मकान में मेरा और मेरे भाई साबिर दोनों का हिस्सा है। मैं अपने हिस्से का मकान बेचकर ढाई लाख रुपया दूंगा। इस पर अर्शी राजी हो गई। तलाक के बाद अर्शी अपने देवर को लेकर मायके चली गई।