Breaking News

दिल्ली: गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से बाइक सवार 3 लोग गिरे, गंभीर रूप से घायल     |   ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने इस्तीफे का ऐलान किया     |   फिरोजाबाद: CM योगी ने 658 करोड़ की 81 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया     |   निहंग-व्यापारी विवाद: पंजाब के CM भगवंत की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बातचीत हुई     |   उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हुए पुल हादसे का संज्ञान लिया     |  

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की नागरिकता मामले में आज इलाहाबाद हाई कोर्ट में होगी सुनवाई

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता को लेकर दाखिल याचिका पर सोमवार को इलाहबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई होगी. पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से 10 दिनों में फाइनल रिपोर्ट मांगी थी. हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया था कि 10 दिनों में इस मामले में याची की ओर से दाखिल प्रतिवेदन को निस्तारित किया जाए. आज केंद्र सरकार पाना जवाब दाखिल करेगी. पिछली सुनवाई पर केंद्र सरकार की ओर से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की गई थी.

बता दें कि कर्नाटक के एस विग्नेश शिशिर ने जनहित याचिका दाखिल की है. याची की ओर से दलील दी गई कि उनके पास तमाम दस्तावेज और ब्रिटिश सरकार के कुछ ईमेल हैं, जिससे साबित होता है कि राहुल गांधी एक ब्रिटिश नागरिक हैं. इस कारण राहुल गांधी चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हैं और लोकसभा सदस्य का पद धारण नहीं कर सकते. राहुल गांधी के पास दोहरी नागरिकता को बीएनएस और पासपोर्ट एक्ट के तहत अपराध बताया गया. मामले में सीबीआई को केस दर्ज कर जांच करने की भी मांग की गई है. याची के मुताबिक दोहरी नागरिकता के संबंध में सक्षम प्राधिकारी को दो बार शिकायतें भेजी गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. कार्रवाई न होने के बाद ही हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. अब केंद्र की तरफ से दाखिल जवाब पर ही हाईकोर्ट अपना फैसला सुनाएगी.