Breaking News

दिल्ली: गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से बाइक सवार 3 लोग गिरे, गंभीर रूप से घायल     |   ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने इस्तीफे का ऐलान किया     |   फिरोजाबाद: CM योगी ने 658 करोड़ की 81 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया     |   निहंग-व्यापारी विवाद: पंजाब के CM भगवंत की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बातचीत हुई     |   उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हुए पुल हादसे का संज्ञान लिया     |  

UP News: बलिया में एसडीएम की गाड़ी और पिकअप में आमने-सामने की टक्कर, SDM समेत तीन घायल

UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर रिंग बंधा पर सोमवार सुबह बैरिया के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) की सरकारी गाड़ी और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में एसडीएम समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बैरिया के एसडीएम धर्मेंद्र कुमार, उनके ड्राइवर श्रीभगवान और सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बलिया जिला मुख्यालय से बैरिया जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि काशीपुर रिंग बंधा के पास सामने से आ रही पिकअप से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि ये टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप को कब्जे में ले लिया है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।