Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

नीतीश कुमार को बड़ा झटका, अली अशरफ ने दिया इस्तीफा

Ali Ashraf Fatmi Resigned JDU: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, जेडीयू पार्टी के नेता अली अशफ फातिम ने पार्टी से इस्तीफे के ऐलान कर दिया है। बता दें कि यह घोषणा उन्होंने 19 मार्च मंगलवार को की है।

इस्तीफा वाले पत्र में अली अशरफ फातमी ने लिखा, "मैं नैतिक मूल्यों की रक्षा हेतु जनता दल युनाइटेड के सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे रहा हूं। कृपया स्वीकृति प्रदान किया जाए।" उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा है। बता दें कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी नीतीश कुमार के पास है। कुछ दिनों पहले ही ललन सिंह ने यह पद छोड़ा था और सीएम नीतीश कुमार ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे।