Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी     |   JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा     |   नागालैंड के मुख्यमंत्री ने FCRA बिल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा     |   रांची प्रोटेस्ट: पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे     |  

राजस्थान चुनाव में सीटों पर महिलाओं को महिलाएं ही दे रहीं टक्कर

राजस्थान में चुनाव प्रक्रिया का आज अहम दिन है. राज्य की 199 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 20 महिलाओं को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस ने 27 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है. इस तरह दोनों में से कोई भी पार्टी प्रतीकात्मक तौर पर ही सही महिलाओं को न्यूनतम 33 प्रतिशत टिकट देने की भी औपचारिकता करती नहीं दिख रही.

राजस्थान की कामां विधानसभा सीट पर पिछली बार बीजेपी जीत हासिल करने में चूक गई थी, लेकिन इस बार उसने कांग्रेस की मजबूत घेराबंदी की है. इस बार कांमा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने नौक्षम चौधरी को उम्मीदवीर बनाया है जबकि कांग्रेस की ओर से जाहिदा खान चुनावी मैदान में हैं.